बहराइच: पीड़ित के घर पहुंचे ब्राह्मण समाज के लोग, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप-जानें क्या है मामला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राजीचौराहा/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के नौसहरा गांव में मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पहले भीम आर्मी के लोगों ने मौके पर पहुंच कर मुलाकात की। वहीं शुक्रवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने गांव पहुंचकर पीड़ित से मुलाकात कर पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाया।

बौंडी थाना क्षेत्र ग्राम नौसहरा में परशुराम सेवा संस्थान के सैकड़ो पदाधिकारी महादेव मिश्र के घर पहुंचे। जानकारी के अनुसार महादेव मिश्र का गांव के ही कुछ लोगों से कहासुनी के दौरान विवाद हो गया था। जिस पर प्रशासनिक कर्मचारियों की उदासीनता के चलते  मामला बढ़ता चला गया। जिसकी सूचना पाकर महेन्द्रनाथ तिवारी प्रदेश अध्यक्ष व सवर्ण आर्मी चीफ सर्वेश पाण्डेय सहित सैकड़ों की संख्या में 

पदाधिकरीगण महादेव मिश्र के घर पहुंचकर न्याय दिलाने की बात कही। वही महेन्द्रनाथ तिवारी व सर्वेश पाण्डेय ने उच्च अधिकारियों से बातचीत कर अपनी बात रखी। एक संदेश देते हुए कहा कि यदि हम लोगो को न्याय नहीं मिला तो आगे  आंदोलन के बाध्य होंगे। जबकि हम लोग कानून व संविधान का पालन करते हुए अपनी समस्या का निवारण चाहते हैं। ब्राह्मण समाज के लोगों ने प्रदर्शन भी किया। सभी का कहना है कि सीओ महसी अनिल कुमार सिंह द्वारा भीम आर्मी के लोगों के दबाव में आकर केस दर्ज किया गया है। ऐसे में इसकी जांच सीओ कैसरगंज रूपेंद्र गौड़ से कराई जाए। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -रायबरेली: गंगा एक्सप्रेस पर डंपरो का कहर, तोड़े आठ विद्युत पोल

संबंधित समाचार