पीलीभीत में धूं-धूं कर जलने लगी चलती कार
पीलीभीत, अमृत विचार। सड़क पर चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही कार चालक ने कार रोकी व उससे निकल कर दूर हट गया। कुछ ही देर में कार में लगी आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर दमकल की टीम व स्थानीय …
पीलीभीत, अमृत विचार। सड़क पर चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही कार चालक ने कार रोकी व उससे निकल कर दूर हट गया। कुछ ही देर में कार में लगी आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर दमकल की टीम व स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई व काफी देर मशक्कत के बाद आग पर पानी से काबू पाया। कार चालक आग लगने का कारण नहीं बता पाया। इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई।
शहर के मोहल्ला बड़ा खुदागंज निवासी आरिफ खान पुत्र उमर खान बीएड के स्टुडेंट हैं। वह मंगलवार करीब 11 बजे अपनी कार से निजी कार्य के लिए खकरा पुल की ओर जा रहे थे। तभी घूघंट मैरिज हाॅल के करीब पहुंचने पर अचानक उनकी कार के बोनट में आग लगकर धुआं निकलने लगा।
वह तुरंत गाड़ी रोक उतर के गाड़ी से दूर हट गए। कुछ देर में चलती कार में लगी आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोग भी जलती कार को देखने के लिए इकटठे हो गए। इससे सड़क पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर अग्निशमन की गाड़ी व थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी।
