प्रयागराज: लोकसभा चुनाव को लेकर डीआईजी होमगार्ड ने की वर्चुअल बैठक, दिए निर्देश  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। लोक सभा निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पूर्वांचल परिक्षेत्र के 30 जनपदों की वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए बैठक हुई। इसमें डीआईजी होमगार्ड ने पूर्वांचल परिक्षेत्र में प्रदेश के आठ मण्डल प्रयागराज, मीरजापुर, वाराणसी, आजमगढ, गोरखपुर, बस्ती, गोण्डा एवं अयोध्या मण्डल के 30 जनपदों से होमगार्डस स्वयंसेवकों को लोकसभा निर्वाचन डियूटी के सम्बन्ध में एनआईसी प्रयागराज के वीडियो कान्फ्रेसिंग रूम से विस्तृत निर्देश जारी किये गये। 

उन्होंने बताया कि लोक सभा निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से भारी संख्या में होमगार्डस स्वयंसेवकों का अन्तरप्रान्तीय, जनपदीय, अंतर्जनपदीय संचरण किया जाना है।भीषण गर्मी को देखते हुए सभी होमगार्डस स्वयंसेवकों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने का डीआईजी ने निर्देश दिया। बैठक में निर्वाचन के दौरान होमगार्डस स्वयंसेवकों के आवासीय व्यवस्था स्थल पर जनरेटर, टैंकर, पीने के पानी, मेडिकल, विजली, चार्जर प्वाइंट, शौचालय आदि के सम्बन्ध में भी निर्देश दिये गये। लोकसभा निर्वाचन के अवसर पर डियूटीरत होमगार्ड्स स्वयंसेवकों के बीमा एवं नामिनी फार्म आदि को अपडेट करने को कहा। साथ ही लोकसभा निर्वाचन के अवसर पर बीमार, मद्यपान करने वाले तथा अनुशासनहीन होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को अंतर्जनपदीय तथा अंतर्राज्यीय डियूटी पर न भेजने का निर्देश दिया गया। निर्वाचन ड्यूटी में तैनात होने वाले होमगार्ड्स स्वंयंसेवकों को 40 प्रतिशत अग्रिम डियूटी भत्ता उनके खाते के माध्यम से भुगतान करने का भी निर्देश दिया गया। 

इस बैठक में डीआईजी होमगार्डस सन्तोष कुमार, मण्डलीय कमाण्डेन्ट डीडी मौर्य, जिला कमाण्डेन्ट प्रयागराज अमित कुमार पाण्डेय, जिला कमाण्डेन्ट विनोद कुमार द्विवेदी, उपेन्द्र नाथ ओझा, सुनील कुमार यादव, इन्द्र नारायण पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -डलमऊ एसडीएम पर अभद्रता का आरोप, सेक्टर मजिस्ट्रेट ने खोला मोर्चा-जानिए क्या है पूरा मामला

संबंधित समाचार