प्रयागराज: लोकसभा चुनाव को लेकर यमुना नगर में बरती जा रही सतर्कता, डीसीपी ने बॉर्डर पर किया निरीक्षण 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी, अमृत विचार। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। यमुना नगर में खास सतर्कता बरती जा रही है। उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश सीमा पर भी नजर रखी जा रही है। शुक्रवार को डीसीपी यमुना नगर श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित चौखटा चाक घाट बैरियर थाना क्षेत्र शंकरगढ़ को चेक किया। 

इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही डीसीपी ने थाना क्षेत्र कौंधियारा व थाना क्षेत्र शंकरगढ़ के मतदान केन्द्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान की तैयारियों को लेकर जानकारियां ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें-प्रयागराज: दांपत्य जीवन में बंधे 15 जोड़े, सामूहिक विवाह में लिए फेरे

संबंधित समाचार