श्रावस्ती: पोलिंग स्थल पर सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के जिला निर्वाचन अधिकारी दिए ने निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कृतिका शर्मा ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट में बनाये गये पोलिंग पार्टी रवाना स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया तथा सभी व्यवस्थाओं को पहले से ही दुरूस्त करने का निर्देश दिया।
 
इस दौरान उन्होने दोनों विधान सभाओं हेतु पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल व EVM मशीनों को स्ट्रांगरूम में जमा करने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि मतदान कार्मिको को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके अलावा उन्होने रवानगी स्थल के आस-पास साफ-सफाई, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया है। इस अवसर पर अवर अभियंता नीरज सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 

 

यह भी पढ़े :  श्रावस्ती: गेहूं कटाई के समय बरतें ये सावधानी, कम होगी दुर्घटना

संबंधित समाचार