अमरोहा: कार सवार युवकों ने ठेले वाले को बंधक बनाकर पीटा, सड़क किनारे फेंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार: बंबूगढ चौराहे पर कार सवार युवकों ने मोमोज का ठेला लगाने वाले युवक को रुपये मांगने पर बंधक बनाकर मारा पीटा। आरोपी उसे कार में डालकर ले गए और सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में बंबूगढ़ चौराहे के पास रहने वाला योगेश सैनी मोमोज का ठेला लगता है। आरोप है कि शुक्रवार देर रात उसके पास एक कार आकार रुकी। कार में से 5-6 युवक उतरकर उसके पास आए। युवकों ने 30 रुपये के मोमोज ले लिए और चल दिए।

योगेश ने उनसे मोमोज के रुपये मांगे तो आरोपी भड़क गए और उसके साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने उसे अपनी कार में डाल लिया और अपने साथ ले गए। कार सवार युवक ठेले वाले को दो किलोमीटर दूर कैलसा बाईपास रोड पर सड़क किनारे फेंक गए।

मारपीट से ठेले वाला घायाल हुआ है। उसकी आंख पर चोट लगी है। बाद में वह थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि घटना में शामिल राजीव पुत्र सरदार सिंह, टीटू पुत्र विजय सिंह, प्रिंस निवासी जग्गा नगला थाना डिडौली को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनका चालान कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- अमरोहा : खेलते समय बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोग...मासूम की हालात गंभीर

संबंधित समाचार