रामपुर: वीजा बनवाने के नाम पर दो लाख 70 हजार रुपए की ठगी, दो लोगों पर केस दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। वीजा बनवाकर विदेश भेजने के मामले में दो लोगों ने पीड़ित से दो लाख 70 हजार रुपये हड़प लिए। वापस मांगने पर पैसा देने से इंकार कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

भोट थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर ठेका निवासी  मोहम्मद अमीन का कहना है कि मेरे गांव के ही शरीफ और सरफराज ने पीड़ित को वीजा बनवाकर विदेश भेजने के नाम पर एक वर्ष पहले दो लाख 70 हजार रुपये लिए थे। पीड़ित का कहना है कि न तो वीजा बनवाया, न ही उसके पैसे वापस दिए। पैसे मांगने पर देने से मना कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें- रामपुर : बेगम नूरबानो और जयाप्रदा के चुनाव में गली-गली घूमे थे सितारे, इस बार नहीं लग रहा फिल्मी तड़का

संबंधित समाचार