संभल: बरसात की वजह से रुकी गेहूं की कटाई, किसानों की बढ़ी चिंता

संभल: बरसात की वजह से रुकी गेहूं की कटाई, किसानों की बढ़ी चिंता

संभल, अमृत विचार। संभल जनपद में रविवार सुबह को मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया। अचानक बरसात शुरू हुई तो गेहूं की कटाई में जुटे किसने की चिंता बढ़ गई।

जनपद में इस समय गेहूं की फसल कटाई का काम तेजी से चल रहा है। हालांकि अभी तक केवल 30 प्रतिशत फसल ही कट पाई है। बाकी पक्का गेहूं खेतों में खड़ा है। फसल कटाई के लिए सुबह तड़के किसान खेतों का रुख करते हैं। दोपहर को तेज गर्मी के हालात में कुछ घंटे के लिए काम रोका जाता है और फिर से कटाई का काम शुरू कर दिया जाता है। 

रविवार सुबह को किसानों ने गेहूं की फसल काटने का काम शुरू किया तो अचानक आसमान में बादल उमड़ घुमड़ करने लगे और बरसात शुरू हो गई। बरसात की वजह से किसानों को फसल कटाई का काम बीच में छोड़कर घरों को वापस लौटना पड़ा। किसानों का कहना है की बरसात न थमी तो गेहूं की तैयार फसल बर्बाद हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- संभल : अवैध अस्पताल पर कार्रवाई को पहुंची टीम के साथ अभद्रता, हंगामा...दो लोग पुलिस हिरासत में