बाराबंकी: खेलते-खेलते ट्यूबवेल के कुएं में गिरी बालिका हुई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दरियाबाद/बाराबंकी, अमृत विचार। अपनी बुआ के साथ खेत गई बालिका ट्यूबवेल के कुएं के पास खेल रही थी खेलते-खेलते बालिका कुएं में गिर गई। मौजूद परिजनों ने बालिका को कुएं से बाहर निकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथुरा नगर ले गए जहा बालिका का उपचार डाक्टरों द्वारा किया  जा रहा है। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के जेठौती कुर्मियांन निवासी विवेक उर्फ कल्लू की चार वर्षीय बालिका शिल्पी अपनी बुआ के साथ खेत गई थी जहा पर परिजन गेहूं की मड़ाई का कार्य कर रहे थे।

बालिका ट्यूबवेल के पास खेल रही थी खेलते खेलते बालिका ट्यूबवेल के कुएं में गिर गई बालिका के गिरने पर परिजनों ने बालिका को आनन फानन में कुएं से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथुरानगर ले गए। जहा पर डाक्टरों द्वारा घायल बालिका का उपचार किया जा रहा है। कुएं में गिरने से बालिका के सर में चोट आई है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: बहन की फावड़े से काटकर हत्या, भाई का फंदे से लटकता मिला शव, इलाके में सनसनी

संबंधित समाचार