सपा ने 7 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, संतकबीर नगर से रमाशंकर राजभर को दिया टिकट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश की सात लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी के प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। सपा के प्रवक्ता राजपाल कश्यप ने कहा कि पार्टी ने दो बार के लोकसभा सदस्य भीष्म शंकर ‘कुशल’ तिवारी को डुमरियागंज लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। तिवारी बसपा की टिकट पर 2007 से 2009 तक खलीलाबाद से और 2009 से 2014 तक संत कबीर नगर से सांसद रहे हालांकि दिसंबर, 2021 में वह सपा में शामिल हुए थे।

सपा प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी ने मायावती के करीबी रहे बाबू सिंह कुशवाहा को जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी, 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा का हिस्सा थी हालांकि उनकी पार्टी को कोई सीट हासिल नहीं हुई थी। सपा प्रवक्ता के मुताबिक, श्रावस्ती से मौजूदा बसपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा इस बार सपा की टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।

वहीं सपा के पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद को संत कबीर नगर से प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सलेमपुर निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व बसपा लोकसभा सदस्य रमाशंकर राजभर सपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। राजभर ने 2009 से 2014 तक सलेमपुर लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया था। वहीं सपा ने अमरनाथ मौर्य को फूलपुर लोकसभा सीट से और प्रिया सरोज को मछलीशहर सीट से प्रत्याशी घोषित किया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: बहन की फावड़े से काटकर हत्या, भाई का फंदे से लटकता मिला शव, इलाके में सनसनी

संबंधित समाचार