रामनवमी पर 1,11,111 किलोग्राम लड्डू का प्रसाद भेजा जाएगा अयोध्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। रामनवमी के अवसर पर 17 अप्रैल को भोग और वितरण के लिए प्रसाद के तौर पर 1,11,111 किलोग्राम लड्डू अयोध्या स्थित राम लला मंदिर भेजे जाएंगे। एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। 

देवरहा हंस बाबा ट्रस्ट के न्यासी अतुल कुमार सक्सेना ने बताया कि देवरहा हंस बाबा हर सप्ताह विभिन्न मंदिरों को प्रसाद भेजते हैं और प्रसाद के न्यूनतम पांच हजार पैकेट विभिन्न मंदिरों को भेजे जाते हैं, चाहे वह काशी विश्वनाथ मंदिर हो या तिरुपति बालाजी मंदिर। 

सक्सेना ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन देवरहा हंस बाबा आश्रम ने 1,111 मन लड्डू (एक मन 40 किलोग्राम के बराबर) भोग के लिए भेजे थे। 

संबंधित समाचार