चैत्र नवरात्र: छठवें दिन देवी मंदिरों मे पूजी गईं मां कात्यायनी, भक्तों ने लगाए जयकारे   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। मंगलवार से शुरु हुए चैत्र नवरात्र के छठवें दिन देवी मंदिरों में भारी भीड़ जुटी। प्रयागराज के देवी मंदिर में शक्तिपीठ कल्याणी देवी और ललिता देवी समेत अन्य देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता हुआ रहा। लोगों ने देवी मां के दर्शन - पूजन कर अपनी कामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद लिया।

नवरात्र के छठवें दिन शक्ति पीठ अलोपशंकरी कल्याणी देवी, ललिता देवी मंदिर समेत दूसरे देवी मंदिरों में मां का भव्य श्रृंगार किया गया। देवी मंदिरों को ख़ूबसूरती से सजाया गया है। शक्ति पीठ अलोपशंकरी मंदिर में देवी मां स्वरुप पालने की भव्य आरती की गई और भोर से ही मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए देवी गीत भी गाए। कल्याणी देवी मंदिर मे मां का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर के बाहर मेले का भी आयोजन किया गया। जहां लोगों ने मेले का लुत्फ़ उठाया मंदिर को रोशनी से सजाया गया। 

22 - 2024-04-14T201602.665

कल्याणी देवी मंदिर के पुजारी महामंत्री श्याम जी पाठक ने बताया कि इस बार चैत्र नवरात्रि पर विशेष तैयारी की जायेगी। नौ दिनों देवी के अलग अलग स्वरूपों की पूजा और श्रृंगार भी अलग अलग होगा। प्रतिदिन मंदिरों मव भजन संध्या और कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएगे। आज छठवें दिन पर मां का भव्य और मनोहर श्रृंगार किया गया।

ये भी पढ़ें -नवरात्र विशेष: लखनऊ में शक्ति उपासना का है अनोखा मंदिर, यहां मां के दर्शन रोज करते है हिन्दू और मुसलमान, अवध के इस नवाब ने कराया था निर्माण

संबंधित समाचार