पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर ने विंध्यधाम में टेका माथा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मीरजापुर, अमृत विचार। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर के पुत्र एवं राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने रविवार को मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन पूजन कर विंध्य कॉरिडोर की भव्यता दिव्यता का बखान किया । बताते चलें कि नीरज शेखर को भाजपा ने बलिया से अपना लोकसभा उम्मीदवार भी घोषित किया है। इस दौरान भाजपा नगर विधायक एवं तीर्थ पुरोहित पंडित रत्नाकर मिश्रा ने भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर को मां  की चुनरी पहनाकर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें -कांग्रेस के टिकट पर प्रयागराज से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे उज्जवल रमण सिंह

संबंधित समाचार