Bareilly News: रिश्ता टूटने पर युवती का अश्लील फोटो किया वायरल, युवक कर रहा ब्लैकमेल...आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमत विचार। प्रेमनगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का रिश्ता टूटने पर युवक ने अश्लील फोटो वायरल कर दिया। युवक युवती को लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान के आदेश पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

युवती के मुताबिक उसका दो साल पहले बदायूं के बिल्सी निवासी मनीष माहेश्वरी से शादी तय हुई थी। इसके बाद दोनों मिलने-जुलने लगे। 

युवती का आरोप है कि इसी दौरान मनीष ने उसका अश्लील फोटो खींच लिया लेकिन कुछ दिनों बाद शादी टूट गई। आरोप है कि मनीष ने उसका अश्लील फोटो पांच अप्रैल को अपने दोस्त बदायूं निवासी अनुराग को भेज दिया। आरोप है कि उसी रात अनुराग ने वही फोटो युवती की बड़ी बहन को भेज दिया और ब्लैकमेल करने लगा। बहन ने आरोपी मनीष की मां को फोन कर जानकारी दी। इस दौरान मनीष की मां ने भी उनके साथ गाली-गलौज की। 

आरोप है कि इसके बाद मनीष और अनुराग दोनों मिलकर बार बार ब्लैकमेल कर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे और न मिलने पर दोनों बहनों को बर्बाद करने की धमकी देने लगे। मामले में प्रेमनगर पुलिस से शिकायत की गई मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर एसएसपी से शिकायत की गई। एसएसपी के आदेश पर आरोपी मनीष, उनकी मां और अनुराग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: 58 हजार छात्रों को अभी तक नहीं मिलीं NCERT की किताबें, अभिभावक परेशान

 

संबंधित समाचार