Bareilly: आवारा कुत्तों ने मासूम पर किया हमला, शरीर पर कई जगह बुरी तरह काटा...अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। आए दिन ये किसी न किसी को अपना शिकार बनाते रहते हैं। अब भोजीपुरा क्षेत्र में आवारा कुत्तों के झुंड ने दो साल के मासूम पर हमला कर दिया। कुत्तों ने उसे नोचकर घायल कर दिया। बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भोजीपुरा के भगवंतापुर गांव निवासी दो वर्षीय वंश पुत्र नंदकुमार को जिला अस्पताल लाया गया। वंश की मां ने बताया कि शुक्रवार रात वह लोग खेत पर गेहूं काटने गए थे तो वंश भी उनके साथ गया था। वह खेत पर ही खेल रहा था कि तभी खेत से कुत्तों का झुंड आया और मासूम पर हमला कर दिया। शरीर पर कई जगह कुत्तों ने बुरी तरह काटा और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद वंश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- आरटीई: तीसरे चरण में प्रवेश के लिए 15 अप्रैल से होंगे आवेदन

 

 

संबंधित समाचार