रायबरेली: सड़क किनारे खड़ी मासूम बच्ची को लोडर ने कुचला, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। शहर कोतवाली के अंतर्गत बरगद चौराहे पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब सड़क किनारे मां के साथ खड़ी मासूम बच्ची को एजेंसी से निकल रहे लोडर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सामने से आ रही कार और लोडर के बीच में फंस गई। आसपास के लोग जब तक उसे निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के चिलौला गांव निवासी प्रमोद दीक्षित की ससुराल जगतपुर थाना क्षेत्र के बल्लू का पुरवा गांव में सोमवार को उसकी पत्नी पूजा अपनी आठ वर्षीय बेटी अदिति के साथ शहर के एक मन्दिर में आ रही थी। इस दौरान बरगद चौराहे पर ऑटो से उतरने के बाद दूसरे वाहन का इन्तजार कर रही थी।

तभी मारुति सुजुकी एजेंसी से निकल रहा तेज रफ्तार लोडर ने बैक करते समय बच्ची को टक्कर मार दी और तभी सामने से आ रही एक और कार के बीच मे वह फंस गई। बच्ची को जिला अस्पताल लाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: मारपीट कर बीवी को घर से निकाला, समझौते पर दिया तलाक, केस दर्ज, जानिए क्या है मामला...

संबंधित समाचार