SP MLA Irfan Solanki मामले में तारीख पर तारीख...छठीं बार टला फैसला, इस दिन अगली तारीख की गई निर्धारित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इरफान सोलंकी मामले में छठीं बार फैसला टला

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर से सीसामऊ विधानसभा से सपा विधायक इरफान सोलंकी और रिजवान दोनों महाराजगंज जेल में महिला के प्लॉट में आगजनी, फर्जी आधार कार्ड से हवाई यात्रा समेत अन्य मामालों में बंद है। बीते पांच बार से महाराजगंज जेल से इरफान और रिजवान दोनों को कानपुर कोर्ट लाया गया।

जहां बार-बार फैसला टल गया। वहीं, सोमवार को छठीं बार सपा विधायक के भाई रिजवान सोलंकी कोर्ट पहुंचे। जबकि इरफान सोलंकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई में जुड़े। इस बार फिर आगजनी मामले में अपरिहार्य कारणों से फैसला टल गया। अब अगली तारीख 20 अप्रैल की निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: पिता की मौत...अंतिम संस्कार करने गया बेटा भी गंगा में डूबा, एक साथ दो मौतों से परिजनों में मची चीत्कार

संबंधित समाचार