लखनऊ: अवध बस स्टेशन का एचडी ने किया निरीक्षण, जाम को लेकर दिए कई निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने सोमवार को कामता फैजाबाद रोड पर अवध बस स्टेशन का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। बता दें कि बीते कई दिनों से कमता बस स्टेशन के सामने बसों से लगने वाले जाम की स्थिति से अन्य वाहन व लोग घंटों फंसे रहते हैं लोगों का आवागमन बाधित हो जाता है। 

cats

लोगों ने रोडवेज के एमडी को पत्र लिखकर जाम की समस्याओं से अवगत कराया जिसको संज्ञान लेते हुए प्रबंध निदेशक ने आज बस स्टेशन का दौरा कर जाम से निजात दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोडवेज की बसें किसी भी हाल में सड़कों के बाहर खड़ी नहीं होंगी। बसों का संचालन व्यवस्थित ढंग से बस स्टेशन के अंदर से कराया जाएगा। आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसको देखते हुए बसों का संचालन होगा।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: मारपीट कर बीवी को घर से निकाला, समझौते पर दिया तलाक, केस दर्ज, जानिए क्या है मामला...

 

संबंधित समाचार