Loksabha election 2024: बिजनौर और पीलीभीत में सुरक्षा की कमान संभालेंगे देवीपाटन मंडल के 1475 होमगार्ड जवान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में होने वाले मतदान में देवी पाटन मंडल के 1475 होमगार्ड जवान जनपद बिजनौर व पीलीभीत में सुरक्षा की कमान संभालेंगे। सोमवार को 652 होमगार्डों का पहला जत्था रोडवेज बस से बिजनौर के लिए रवाना हुआ। 

लोकसभा का चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है।इसके लिए देवीपाटन मंडल के 1475 होमगार्ड जवानों की ड्यूटी बिजनौर व पीलीभीत जिले में लगाई गई है। सोमवार को गोंडा बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती जिले के होमगार्ड चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना किए गए‌। जिले के 652 होमगार्ड जवान पहले शहर के गांधी विद्या मंदिर इंटर मैदान में एकत्र हुए जहां मंडलीय कमांडेंट ने होमगार्ड जवानों को ड्यूटी के लिए  टिप्स दिया। जिला कमांडेंट चंदन सिंह के साथ मंडलीय अधिकारी सुनील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रोडवेज बस को बिजनौर जनपद के लिए किया। 

12 - 2024-04-15T182003.016

चुनाव ड्यूटी को लेकर मंडलीय कमांडेंट सुनील कुमार ने बताया कि लोकसभा का प्रथम चरण का चुनाव 19 अप्रैल को है। इसके लिए देवीपाटन मंडल से 1475 होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगायी गयी है। सोमवार को गोंडा जनपद से 652 जवानों को बिजनौर जिले के लिए रवाना किया गया। इसी तरह बलरामपुर जनपद से 220, श्रावस्ती जनपद से 45 बिजनौर जनपद के लिए भेजे गए वहीं बहराइच जनपद से 553  होमगार्ड जवान पीलीभीत जनपद के लिए रोडवेज बस से रवाना किये गए हैं। उन्होने बताया कि सभी जवानों के लिए बसों में दवा की व्यवस्था की गई है। उन्हेवे कहा की सभी होमगार्ड जवानों को नशा मुक्त रहने की हिदायत दी गयी है। अगर कोई होमगार्ड जवान ऐसा करते पाया गया तो उसकी खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: भाजपा सांसद रवि किशन को अपनी बेटी का पिता बताते हुए महिला ने मांगा हक, दिखाई फोटो

संबंधित समाचार