10 साल में भाजपा सरकार ने देश के विकास की गति को दी रफ्तार :अनिल राजभर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। संगमनगरी पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सोमवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा के घोषणा पत्र के बारे में जानकारी दी। अनिल राजभर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी ने लोक संकल्प पत्र तैयार किया है। इसके लिए लोगों से सुझाव भी माँगा गया था। जिसमें 15 लाख लोगों ने सुझाव दिया था। इसी के आधार पर यह लोक संकल्प पत्र तैयार किया गया है। 

अनिल राजभर ने कहा कि इस संकल्प पत्र में विस्तार लाया गया है। अगले 5 सालों में हम क्या करेंगे इसमें नारी सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार, किसने और श्रमिकों के सम्मान के साथ-साथ सबका साथ, सबका विकास समेत कई मुद्दे पर मोदी की गारंटी दी गई है। गरीब किसान महिला व श्रमिकों को आगे लाने का प्रयास लगातार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी पर जनता को पूरा विश्वास है। मंत्री अनिल राजभर ने दावा किया है कि इस लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रयागराज (इलाहाबाद) और फूलपुर सीट से प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी और प्रवीण कुमार पटेल को जनता का समर्थन पूरा मिल रहा है। पिछले 10 सालों में भाजपा सरकार ने देश के विकास की गति को सिर्फ रफ्तार दी है। देश को बढ़ाने का काम किया है।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद, चौकी इंचार्ज की गाड़ी का तोड़ा शीशा-महिलाओं ने पुलिस पर लगाए बेहद गंभीर आरोप

संबंधित समाचार