Bareilly News: रोहिलखंड डेंटल कॉलेज में अत्याधुनिक सीबीसीटी मशीन का उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रोहिलखंड डेंटल कॉलेज में सोमवार को वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. एके गोयल ने सीबीसीटी मशीन का उद्घाटन किया। इस आधुनिक मशीन से दांतों और चेहरे की 3 डी इमेज ली जा सकेगी। इससे दंत चिकित्सक मरीजों के जबड़े की जटिल समस्याओं के बारे में जानकारी के साथ ही उचित इलाज दे सकेंगे।

कॉलेज के ओरल मेडिसिन एवं रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष अग्रवाल ने बताया कि मरीजों में डेंटल इंप्लांट के लिए इस मशीन द्वारा दी गई जानकारी बहुत ही लाभदायक है। संस्थान के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत नायक ने बताया कि कॉलेज में डेंटल इंप्लांट अब और भी सटीकता से लगाए जा सकेंगे। 

इस दौरान बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के प्रति कुलाधिपति डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल ने डॉ. एके गोयल का अभिनंदन शॉल ओढ़ाकर किया। इस मौके पर कुलपति डॉ. लता अग्रवाल ने सभी को शुभकामनाएं दीं। संचालन प्रशासनिक अधिकारी सीएस कांडपाल ने किया। डॉ. नितिन उपाध्याय, डॉ. सौम्या जीवी, डॉ. अंकित राठौर, डॉ. ज्योति बिष्ट और समस्त परास्नातक छात्रों के साथ बरेली इंडियन डेंटल एसोसिएशन के सदस्य भी मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: 1.20 करोड़ लेने के बाद भी जमीन का नहीं कराया बैनामा, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

 

संबंधित समाचार