योगी ने स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। योगी ने अधिकारियों से कहा कि इसके लिए सर्वे और आंकलन के आधार पर ठोस कार्य योजना बनाई जाए। योगी ने कहा कि इस योजना के तहत 100 दिन का अभियान चलाकर स्कूलों तथा …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। योगी ने अधिकारियों से कहा कि इसके लिए सर्वे और आंकलन के आधार पर ठोस कार्य योजना बनाई जाए। योगी ने कहा कि इस योजना के तहत 100 दिन का अभियान चलाकर स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के कार्यों को पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग अन्तर्विभागीय समन्वय के आधार पर यह कार्य सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री लोक भवन में केंद्र सरकार द्वारा ‘गांधी जयन्ती’ के अवसर पर 2 अक्टूबर से स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के 100 दिन के अभियान के क्रम में प्रदेश में इस अभियान के संचालन के संबंध में समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा ग्राम्य विकास तथा पंचायतीराज, बाल विकास एवं पुष्टाहार, बेसिक, माध्यमिक शिक्षा, नगर विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, समाज कल्याण विभाग के सहयोग एवं समन्वय से यह अभियान चलाकर शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। योगी ने कहा कि कार्य योजना के तहत बेस लाइन डाटा प्राप्त करते हुए जलापूर्ति की समयबद्ध व्यवस्था, क्षमता संवर्धन, जागरूकता, ग्रे-वॉटर मैनेजमेण्ट, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग संबंधी कार्यों को भी कन्वर्जेन्स के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए।

शौचालयों में भी वॉटर कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित सभी प्रमुख संस्थानों जैसे-प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, पंचायत भवनों, कल्याण केन्द्रों, सामुदायिक शौचालयों में भी पाइप द्वारा जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी विद्यालयों व छात्रावासों में भी शुद्ध जलापूर्ति सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

संबंधित समाचार