अमरोहा: नेशनल हाईवे पर गाड़ियों से स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, 11 कार चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। जिले में स्टंटबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रजबपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास एक काफिले में शामिल कार सवार युवकों ने खिड़कियों से बाहर निकालकर जोखिम भरे स्टंट किए। यह वीडियो वायरल हो गई। जिसके आधार पर पुलिस ने 11 कार चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह मामला थाना रजबपुर क्षेत्र के दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे का है। दरअसल नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कारों को दौड़ाकर कुछ युवक स्टंटबाजी करते नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवक सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट कर रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर 11 कार चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सभी कारों को ट्रेस कर सीज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- अमरोहा: सांड के हमले में किसान की मौत, ग्रामीणों में रोष

संबंधित समाचार