लखीमपुर खीरी: घर में घुसकर युवती से की छेड़छाड़, विरोध पर मां को धमकाया...रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चार लोगों के खिलाफ मझगई थाने में केस दर्ज 

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना मझगई क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसे चार लोगों ने युवती को दबोच लिया। उससे अश्लील हरकत करने लगे। युवती की मां ने विरोध किया तो उसे भी धमकाया। शोरशराबा होने पर जब आसपास के लोग आए तो आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर मौके से भाग निकले। पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

जानकारी के अनुसार थाना मझगई क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ घर थी। घर के अन्य सदस्य काम करने गए थे। शाम करीब 06:30 बजे गांव के चन्द्रशेखर उर्फ सुधाकर, शुभम, रविकांत और ओमप्रकाश घर में घुस आये। गाली गलौज करते हुए पुत्री को दबोच लिया।

आरोप है कि चंदशेखर उर्फ सुधाकर व शुभम उसकी पुत्री के साथ अश्लील हरकते करने लगे। उन्होंने जब विरोध किया तो ओमप्रकाश व रविकांत ने उसे घर के बाहर रोक लिया और हाथापाई करने की कोशिश करने लगे। शोर मचाने पर जब आसपास के लोग आ गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित महिला अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: शरारती तत्वों ने तोड़ी अंबेडकर और गौतम बुद्ध की मूर्ति, ग्रामीणों में रोष

संबंधित समाचार