सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों की वजह से देश में मोदी लहर : धर्मवीर प्रजापति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां

संभल,अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी संभल विधानसभा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री धर्मवीर सिंह प्रजापति ने कहा कि पिछले दस साल में किये गये जनकल्याणकारी कार्यों की वजह से आज देश में नरेंद्र मोदी की लहर दौड़ रही है। उन्होंने पत्रकार वार्ता में भाजपा के संकल्प पत्र के बारे में भी चर्चा की।

संभल के प्रेमशंकर वाटिका में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए धर्मवीर सिंह प्रजापति ने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं प्रयासों की वजह से ही देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। बूथ अध्यक्ष अपने अपने बूथ के लाभार्थियों से संपर्क करके अपने बूथ पर पहले से अधिक मतदान कराकर  पार्टी को विजय श्री दिलाएं।

जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने कहा कि हम सभी मिलकर ज्यादा से ज्यादा वोट डलवा कर अपना वोट प्रतिशत बढ़ाने  का प्रयास करेंगे तो चार सौ पार का संकल्प पूरा होगा। संचालन विधान सभा सह संयोजक गोपाल शर्मा ने किया। इस दौरान लोकसभा प्रभारी राकेश चौहान, संयोजक पंकज गुप्ता,भुवनेश राघव,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. अनामिका यादव, कमल मलिक,विनय गुप्ता,डा.अरविंद गुप्ता,शोभित गुप्ता, राजबहादुर सैनी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : संभल : देश से नफरत मिटाने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करना जरूरी-अविनाश पांडेय

संबंधित समाचार