Kanpur: शहर में इन जगहों पर खड़ी होंगी चुनाव के लिए बसें...नगर निगम को मिले व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। लोकसभा समान्य निर्वाचन-2024 में लगाई जाने वाली बसें संत निरंकारी अध्यात्मिक स्थल अर्रा और रेस कोर्स मैदान नौबस्ता में खड़ी होंगी। दोनों मैदान में सारी व्यवस्थाएं नगर निगम करेगा। सहायक संभागीय परिवहन के पत्र के बाद चुनाव नोडल अधिकारी रवि शंकर यादव ने नगर निगम के मुख्य अभियंता को मैदान में जरूरी कार्य कराने के निर्देश दिये हैं। अर्रा मैदान में 10 फीट खुला नाला भी जल्द बंद करने को कहा है।

संभागीय परिवहन अधिकारी के अनुसार चुनाव में विधानसभावार बसें लगाई जानी हैं। इनको शहर के बाहर दो स्थलों पर खड़ा किया जाना है। संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, अर्रा मैदन के सर्वे में पाया गया है कि गेट के अंदर दाहिनी ओर 10 फिट गहरा नाला खुला है। इस पर बैरीकेडिंग कराई जाए। मैदान में पड़ी गिट्टी, मौरंग हटाकर समतलीकरण और सफाई करायी जाए। 

इसके साथ ही वाहन कैंप के लिये टेंट, कुर्सी-मेज, लाइट और साउंड के साथ कूलर पंखा और पीने के पानी की व्यवस्था की जाए। चुनाव नोडल अधिकारी ने नगर निगम के मुख्य अभियंता से इसी तरह रेस कोर्स मैदान नौबस्ता में सफाई, पानी का छिड़काव, अस्थाई शौचालय आदि की व्यवस्था करने को कहा है। रेस कोर्स मैदान में महाराजपुर और घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र की बसें खड़ी होंगी।

यह भी पढ़ें- कानपुर में इस वायरस ने पकड़ी तेजी...हफ्ते भर में ही सामने आए इतने मरीज

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

IND vs AFG ODI: 599 रुपये में इकाना में देखें भारत-अफगानिस्तान का लाइव मैच; 15 जून को नवाबों के शहर पहुंचेंगी दोनों टीमें
Uttarakhand News: नैनीताल में डीएम की बड़ी कार्रवाई, भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर कई भूखंड सरकार में निहित
पर्यावरण दिवस पर यूपी के जिलों में कार्यक्रम, सीएम योगी के जन्मदिन पर 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण
Aligarh News : अलीगढ़ में मुस्लिम समुदाय ने मनाया CM योगी का जन्मदिन, धर्मगुरु इफराहीम ने मांगी विशेष दुआ
Great Nicobar Project : ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर राहुल गांधी ने डॉक्यूमेंट्री रिलीज कर सरकार को घेरा, बोले-''रक्षा रणनीति से इसका कोई संबंध नहीं''