नक्सलियों के खिलाफ सफल अभियान के लिए अमित शाह ने सुरक्षाबलों को दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सफल अभियान के लिए सुरक्षाबलों को बधाई दी है और घायल पुलिस कर्मियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। शाह ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश में कहा,“आज छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के ऑपरेशन में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गये हैं। 

इस ऑपरेशन को अपनी जांबाज़ी से सफल बनाने वाले सभी सुरक्षाकर्मियों को बधाई देता हूं और जो वीर पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” उन्होंने कहा कि नक्सलवाद विकास, शांति और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है। 

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम देश को नक्सलवाद के दंश से मुक्त करने के लिए संकल्पित हैं। सरकार की ‘ऑफ़ेंसिव’ नीति और सुरक्षा बलों के प्रयासों के कारण नक्सलवाद सिमट कर एक छोटे से क्षेत्र में रह गया है। जल्द ही छत्तीसगढ़ और पूरा देश पूर्णतः नक्सल मुक्त होगा। 

ये भी पढे़ं- हेमा मालिनी पर टिप्पणी मामले में सुरजेवाला पर बड़ी कार्रवाई, EC ने 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार-रैली और इंटरव्यू पर लगाई रोक

 

संबंधित समाचार