Bareilly News: इंडिया की सरकार आएगी तो जनता को धोखा देने वाले जाएंगे जेल- प्रवीण सिंह ऐरन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नेहरू युवा केंद्र में इंडिया गठबंधन प्रत्याशियों की नामांकन सभा में उमड़े सपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि जनता अच्छी तरह समझ रही है कि सरकार के इशारे पर विपक्ष के नेताओं को सताया और फंसाया जा रहा है।

लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर जनता को धोखा देने वालों को जेल में डाला जाएगा। बोले, धर्म के नाम पर देश को बर्बाद करने वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मौका जनता के हाथ में हैं।

नीरज मौर्य ने कहा कि आंवला क्षेत्र में कोई विकास न कराने पर अब भाजपा सांसद को जनता के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 10 साल आराम से बैठी भाजपा अब लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रही है।

विधायक अताउर रहमान ने कहा भाजपा लोगों को धर्म के नाम पर बांटकर देश की संपत्तियों को लूट रही है। उसके इस मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि इस सरकार से जनता का विश्वास उठ चुका है। हम और आप मिलकर इस चुनाव भाजपा को हराकर जीत दर्ज करेंगे।

विधायक शहज़िल इस्लाम ने दोनों प्रत्याशियों की जीत का दावा करते हुए कहा कि इस विफल सरकार के खिलाफ देश में माहौल बन चुका है। पूर्व विधायक आरके शर्मा ने कहा कि जनता परिवर्तन चाहती है। पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की बात वे लोग कर रहे हैं जिनका परिवार ही नहीं है। परिवार की जरूरतों, महंगाई और बेरोजगारी की पीड़ा परिवार वाले ही समझ सकते हैं।

सभा में सपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता और समर्थक मौजूद रहे। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, संचालन जिला महासचिव संजीव यादव और महानगर उपाध्यक्ष अनुज गंगवार ने किया। सभा को पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, सुल्तान बेग, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला और सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने भी संबोधित किया।

यह रहे मौजूद
सभा में पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर, पार्षद राजेश अग्रवाल, बदायूं सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, शेखूपुर विधायक हिमांशु यादव, कैप्टन अर्जुन यादव, शुभलेश यादव, कलीमुद्दीन, सपा के प्रदेश प्रवक्ता मो. साजिद, अगम मौर्य, कदीर अहमद, आम आदमी पार्टी की सुनीता गंगवार, लोकसभा समन्वयक रविंद्र यादव व प्रमोद बिष्ट, दीपक शर्मा, डॉ. शफीकुद्दीन, शिवप्रताप यादव, अशोक यादव, सूरज यादव, कासिम कश्मीरी, असलम चौधरी, आदेश सिंह यादव, हरीशंकर यादव, हैदर अली, संजीव सक्सेना, मनोहर पटेल, शरीफ खां, हसीब खां, पार्षद गौरव सक्सेना, शमीम अहमद, मो. आरिफ, अलीम खां सुल्तानी, रईस मियां अब्बासी, इकबाल बिल्डर, गुल बशर अंसारी, राजेश मौर्य, समयुन खान आदि मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: जज की कार रोकने के मामले में एसपी क्राइम को ड्यूटी से हटाया

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार