मुरादाबाद: शिक्षक ने छात्र के फेंककर मारा डंडा...आंख में आई चोट,कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शिक्षक ने कक्षा में आते हुए एक छात्र के डंडा फेंककर मारा। जिससे उस छात्र की आंख से खून निकलने लगा। दृश्य देखकर कक्षा में उपस्थित अन्य छात्र भी हाल देखकर भयभीत हो गए। यह मामला मैनाठेर क्षेत्र में पाकबड़ा मार्ग भीकनपुर अड्डा मुनाजिर पेट्रोप पंप के सामने स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल का है। 

इस मामले में पीड़ित छात्र के पिता शरीयत हुसैन ने आरोपी शिक्षक हस्सान, प्रधानाचार्य और स्कूल के अन्य स्टॉफ के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा मोहम्मद शाकिर कक्षा-10 का छात्र है। वह अभी 14 वर्ष की आयु का है। घटना सोमवार दोपहर एक बजे की है।

ये भी पढ़ें :- अपनी औकात में रहो, लानत है तुम पर...पुलिस को धमकी देने वाली रुचि वीरा समेत पांच पर एफआईआर दर्ज

संबंधित समाचार