मुरादाबाद: अपनी औकात में रहो, लानत है तुम पर...पुलिस को धमकी देने वाली रुचि वीरा समेत पांच पर एफआईआर दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। अपनी औकात में रहो, लानत है तुम पर...BJP एजेंट होने का काम मत करो। ये धमकी 14 अप्रैल को सपा प्रत्याशी रुचि वीरा ने मुरादाबाद पुलिस को दी थी। हुआ कुछ यूं था की 14 अप्रैल को मुरादाबाद के गवर्नमेंट कॉलेज के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सपा से मुरादाबाद लोकसभा प्रत्याशी रुचि वीरा के कार्यक्रम में पहुंचना था। लेकिन खराब मौसम की वजह से अखिलेश यादव का मुरादाबाद दौरा निरस्त हो गया था।

इसी दौरान मंच से सपा प्रत्याशी रुचि वीरा ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा था की पुलिस जगह जगह वेरिकेटिंग और बैरियर लगाकर सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जनसभा स्थल तक पहुंचने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा ये मैंने खुद देखा है। जिसके बाद वो मंच से ही पुलिस को लानत मालानत और खरी खोटी सुनाने लगी। इतना ही नही उन्होंने पुलिस को बीजेपी का एजेंट मत बनो की नसीहत देने के साथ ही धमकाने वाले अंदाज में अपनी औकात में रहने की धमकी दे डाली थी। 

मंच से तीखे तेवर दिखाने वाली रुचि वीरा के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी। लेकिन, अब उसी पुलिस ने रुचि वीरा के खिलाफ थाना मुगलपुरा में केस दर्ज कर दिया है। पुलिस ने अपनी एफआईआर में कुल पांच लोगों को नामजद किया है। जिसमे सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू, सपा नेता बाबर खा, सपा जिला अध्यक्ष जयवीर यादव, मोहम्मद गनी,रुचि वीरा शामिल हैं। 

पूरे घटनाक्रम में डीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया 14 तारीख को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यक्रम प्रस्तावित था। लेकिन, मौसम खराब रहने की वजह से अधूरा रह गया था वो आ नही पाए थे। कार्यक्रम में रुचि वीरा के द्वारा पुलिस को धमकाने वाली एवं औकात में रहने की बाते कहीं गईं। जो की आचार संहिता का उल्लंघन था। इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है। डीएम मानवेंद्र का कहना है की यहां से नोटिस भी जारी किया गया था। 

उनका ये भी कहना है की जो हमारे पास फुटेज आए थे उसमे स्पष्ट था की उन्होंने पुलिस को धमकी दी है, जो की एमसीसी का उल्लंघन था। डीएम मानवेंद्र सिंह ने पुष्टि करते हुए ये भी बताया है की मामले में रुचि वीरा और उनके जिलाध्यक्ष सहित 5 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें :- डीएम से मिलीं सपा प्रत्याशी रुचि वीरा, कहा- चुनाव प्रभावित करने के लिए कार्यकर्ताओं पर लगाए जा रहे झूठे मुकदमे

 

संबंधित समाचार