बरेली: जिला जेल में बंदी ने फांसी लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला जेल में बंदी ने फांसी लागकर आत्महत्या कर ली। उसे बारादरी पुलिस ने लूट के मामले में गिरफ्तार कर कुछ समय पहले ही जेल भेजा था। मूल रूप से बदायूं के मोहल्ला सौथा के रहने वाला आयाज पुत्र इकबाल कुछ समय से बारादरी के मठिया वाली गली में रहता था। कुछ …

बरेली, अमृत विचार। जिला जेल में बंदी ने फांसी लागकर आत्महत्या कर ली। उसे बारादरी पुलिस ने लूट के मामले में गिरफ्तार कर कुछ समय पहले ही जेल भेजा था।

मूल रूप से बदायूं के मोहल्ला सौथा के रहने वाला आयाज पुत्र इकबाल कुछ समय से बारादरी के मठिया वाली गली में रहता था। कुछ समय पहले उसके खिलाफ बारादरी थाने में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

बुधवार को आयाज ने जिला जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी होने पर बिथरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार