रायबरेली: फसल काटने गए किसान का संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। खेत में काम करने गए किसान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  बछरावा थाना  क्षेत्र अंतर्गत पहुरावां गांव का रहने वाला दशरथ लाल पुत्र रतीपाल घर से बुधवार सुबह  के करीब गेहूं की फसल काटने को कह कर घर से गया था। सुबह जब ग्रामीण खेत में पहुंचे तो दशरथ लाल संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो दशरथ लाल की मौत हो चुकी थी। घर पर सूचना देने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने बताया कि किसी जहरीले जंतु के काटने से प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह का पता चल सकेगा।

ये भी पढ़ें -बरेली: बेटे की शादी के कार्ड बांटने जा रहे हैं पिता की सड़क हादसे में मौत, खुशियां मातम में बदलीं

संबंधित समाचार