Bareilly News: प्रेमी युगल ने खाया जहर...युवक की मौत, युवती खतरे से बाहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नवाबगंज एक गांव में परिवार के लोग शादी में बाधा बने तो प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, युवती की हालत खतरे से बाहर है। युवक की मां ने युवती समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरी ओर, युवती के पिता ने युवक के ही परिवार वालों पर ऑनर किलिंग का आरोप लगाया है।

युवक की मां राजकुमारी के मुताबिक वह 14 अप्रैल को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती अपनी मां को देखने गई थीं। इसी बीच पड़ोसी ने अपनी बेटी के साथ घर में घुसकर उनके 22 वर्षीय बेटे गनेश के साथ मारपीट की और फिर उसे जहर पिला दिया। बुधवार को गनेश की मौत हो गई। राजकुमारी की तहरीर पर पुलिस ने युवती समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

उधर, गांव में बताया जा रहा है कि गनेश के पड़ोसी युवती के साथ प्रेम संबंध थे। युवती के पिता को इसका पता लगने के बाद उसे एक रिश्तेदार के यहां छोड़ आए लेकिन गनेश उसे अपने साथ ले आया। इसके बाद युवती के घरवालों ने उसे प्रताड़ित किया तो उसने जहर खा लिया।

युवती के पिता ने भी युवक के परिवार वालों पर ऑनर किलिंग का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि दो महीने पहले उन्होंने अपनी बेटी को रिश्तेदारी में भेज दिया था जहां से गनेश उसे 14 अप्रैल की रात भगा लाया और उसे अपने घर पर रखा। गनेश के घरवाले उनकी बेटी को घर में रखना नहीं चाहते थे।

उन्होंने 15 अप्रैल की सुबह उसे और उनकी बेटी धमकाया। दबाव में आकर गनेश ने खुद जहर खाने के साथ उनकी बेटी को भी जहर खिलाने की कोशिश की लेकिन उसने जहर नहीं खाया। आसपास के लोगों ने जानकारी दी तो उन्होंने कमरे की खिड़की तोड़कर अपनी बेटी को बाहर निकाला।

ये भी पढे़ं- बरेली: सपा विधायक अताउर रहमान के बिगड़े बोल, भाजपा प्रत्याशी को बताया लुटेरा

 

 

संबंधित समाचार