श्रावस्ती: होमगार्ड के हत्या का आरोपित गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। इकौना थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात में एक होमगार्ड की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।  

इकौना के कंजडवा रघुवीर मार्ग पर नहर पुलिया के पास बुद्धिसागर शुक्ला पुत्र सदानन्द शुक्ला (होमगार्ड) का शव मंगलवार की सुबह मिली थी। इसपर मृतक के पुत्र राजेश कुमार शुक्ला निवासी ग्राम रामपुर बनकट थाना इकौना ने तहरीर देकर मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने छानबीन के आधार पर रजत शुक्ला पुत्र राकेश कुमार शुक्ला उर्फ बग्गू  निवासी गोविन्दपुर जयचन्दपुर कटघरा थाना इकौना को  मदारा मुख्य मार्ग से बुधवार को गिरफ्तार किया।

आरोपी की निशानदेही पर एक अदद आला कत्ल ईट का टुकड़ा खून लगा हुआ व रजत शुक्ला के कपड़े  बरामद किए। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक इकौना राकेश कुमार सिंह, विशाल शुक्ला, राम प्रसाद यादव, उमेश तिवारी, सन्दीप कुमार, विनय कुमार आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: बहराइच: ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसे बाइक सवार, युवक की मौत

संबंधित समाचार