उप्र में मां, बेटी की हत्या, घर में मिले दोनों के शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सिराथू इलाके में किराए के मकान में रह रही एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी की हत्या की जानकारी सामने आई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कौशाम्बी) समर बहादुर ने बताया कि घटना की जानकारी तब हुई जब मृत महिला के पति मोहित साहू मंगलवार देर शाम प्रयागराज से …

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सिराथू इलाके में किराए के मकान में रह रही एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी की हत्या की जानकारी सामने आई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कौशाम्बी) समर बहादुर ने बताया कि घटना की जानकारी तब हुई जब मृत महिला के पति मोहित साहू मंगलवार देर शाम प्रयागराज से घर वापस लौटे और उन्हें अपनी पत्नी और बेटी के शव खून से लथपथ मिले।

मृतकों की पहचान सरिता (28) और उनकी बेटी 7 वर्षीय तनु के रूप में हुई है। डीजे व्यवसायी मनीष ने हाल ही में एक नए घर का निर्माण कराया था और इस नवरात्रि पर वह किराए के आवास से नए घर में शिफ्ट होने की योजना बना रहे थे।

फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि वे इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को स्कैन कर रहे हैं।

संबंधित समाचार