प्रयागराज: प्रेमी के साथ मिलकर पति का घोंट दिया गला, आशनाई को लेकर की गई हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज की गंगापार इलाके में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को बुधवार क़ी देर रात गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना क़ी सूचना आरोपी पत्नी ने खुद पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु क़ी और पूरे मामले का खुलासा कर दिया। मामले में आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर कार्रवाई क़ी गयी है। पूरा मामला फाफामऊ के रामपुर दोहरी गांव का है।

जानकारी के मुताबिक फाफामऊ के रामपुर गोहरी गांव के रहने वाले मिथुन के मां-बाप की पहले ही मौत हो चुकी है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई ओमप्रकाश और राम सिंह परिवार सहित अलग रहते है। मिथुन ने गांव के बाहर मकान बनवा रखा था। उसकी शादी 5 साल पहले नवाबगंज के खरगापुर की रहने वाली फोटो देवी के साथ हुई थी। उनके बच्चे नहीं है। 

मिथुन दिल्ली क़ी एक फैक्ट्री में काम करता था। वह 13 अप्रैल को गांव वापस आया था। 14 अप्रैल को ससुराल नवाबगंज के खरगापुर में रह रही पत्नी को लेने के लिए पहुंचा था। इसके बाद बुधवार की सुबह मिथुन की कमरे में लाश पाई गई। पत्नी ने जानकारी पुलिस को दी तो मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी फोटो देवी रोते हुए यही कहती रही की रात में किसी ने हत्या कर दी।

मौके पर पहुंचे डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती ने जांच खुद करना शुरू किया। पत्नी से रात में ही घटनाक्रम की जानकारी ली। फोटो देवी खुद अपनी सवालों में फंस गई। पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई और जांच शुरू कराई। करीब रात 9:00 बजे फोटो देवी अपने रिश्तेदार रंजीत को कॉल किया था। पुलिस ने रंजीत को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। 

मामले में पूछताछ के बाद अलग-अलग बयान आने पर पुलिस ने फोटो देवी पर शक किया। मिथुन से शादी के पहले फोटो देवी का अपनी ही भाभी के मौसेरे भाई रंजीत से अफेयर चल रहा था। शादी शहर के धूमन गंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा में हुई थी। किन्हीं कारणों से रंजीत और फोटो देवी शादी नहीं कर सके। 

मिथुन जब नौकरी के लिए दिल्ली चला गया तो रंजीत फिर से उसके करीब आने की कोशिश करने लगा। पति के बाहर रहने के बाद दोनों की करीबी बढ़ती गई। 13 अप्रैल को जब मिथुन वापस लौटा तो कहने लगा कि अब वह यहीं रहकर कोई कारोबार करेगा। इसके बाद मिथुन का माथा ठनक गया। 

मिथुन ने कई बार प्लान किया कि उसकी हत्या कर दी जाए, लेकिन उसे मौका नहीं मिला बाद में उसने अपनी प्रेमिका फोटो देवी के साथ मिलकर प्लान बनाया और हत्या कर दी। डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती के मुताबिक प्लान के तहत महिला ने रात 9:00 बजे रंजीत को बुलाया था। कमरे में रंजीत और मिथुन से झगड़ा हुआ । जिसके बाद मिथुन का गला रंजीत ने घोंट दिया और उसकी मौत हो गई।मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: प्रेम प्रसंग में आहत किशोर ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम

संबंधित समाचार