बहराइच: राहुल और प्रियंका को हर जगह से मिलेगी मात, बोले मंत्री धर्मपाल सिंह- राम भक्तों और राम विरोधियों के बीच है लोकसभा चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले में गुरुवार को आयोजित भाजपा के बूथ अध्यक्ष के सम्मेलन में शामिल होने आए प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने  विपक्ष पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि देश की 87 प्रतिशत जनता मोदी के साथ है और ये चुनाव राम भक्तो व राम विरोधियों के बीच हो रहा है। शहर के बन सरिता रिजॉर्ट में भाजपा की ओर से बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन हुआ।

गुरुवार को आयोजित सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह रहे। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम प्रथम चरण में होने वाले मतदान में सभी सीट जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये चुनाव दो विचारधाराओं के बीच है जिसमे एक तरफ  राम भक्त, देश भक्त व राष्ट्र भक्त हैं तो वही दूसरी तरफ राम। देश व राष्ट्र का विरोध करने वाले हैं और जनता राम व देश भक्तों के साथ है। 

उन्होंने अमेठी व रायबरेली से राहुल व प्रियंका गांधी के चुनाव लडने के सवाल पर कहा कि ये दोनो चाहे जहा से लड़े इनकी हार होगी। सम्मेलन में उपस्थित  कार्यकर्ताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जो काम संगठन ने दिया है उसमे जी जान से सभी लोग जुट जाएं। समेल्लन के दौरान सदर विधायक अनुपमा  जायसवाल पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी , लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी आनंद गौड, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे, मीडिया प्रभारी देवेंद्र मिश्र समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: प्रेम प्रसंग में आहत किशोर ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम

संबंधित समाचार