बलिया: शादी का झांसा देकर युवती से रेप, चार लोगों पर मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में शादी का झांसा देकर कथित तौर पर एक युवती से बलात्कार करने के मामले में चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को दर्ज रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के दलन छपरा गांव के रजनीश यादव ने एक अन्य गांव की रहने वाली 22 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। युवती के मुताबिक, यह सिलसिला वर्ष 2021 से शुरू हुआ था। रजनीश अब उससे शादी से इनकार कर रहा है। 

सूत्रों के मुताबिक, आरोप है कि युवती के पिता ने जब इनकार का कारण पूछने गए तो रजनीश की मां, पिता और उसके मामा ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि युवती की मां की तहरीर पर रजनीश, उसके माता-पिता और मामा के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। 

यह भी पढ़ें:-अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ मामले में पुलिस की अंतिम रिपोर्ट अदालत में मंजूर

 

संबंधित समाचार