उन्नाव: इस देश में 4 बीवी 40 बच्चे नहीं चलेंगे, साक्षी महाराज ने जनता से किया ये बड़ा वादा

उन्नाव: इस देश में 4 बीवी 40 बच्चे नहीं चलेंगे, साक्षी महाराज ने जनता से किया ये बड़ा वादा

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव लोकसभा सीट से सांसद व प्रत्याशी साक्षी महाराज ने चुनाव प्रचार के दौरान मंच से एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। साक्षी महाराज ने बढ़ती जनसंख्या को लेकर एक बार फिर से बयान दिया है। साक्षी महाराज ने मंच से कहा कि दो काम रह गये हैं, जब  मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे तो दो काम करके हम आपके बीच मे हम आयेंगे। पहला काम होगा जनसंख्या नियंत्रण कानून। हम दो हमारे दो, जो भी कानून बनेगा एक बनेगा। इस देश में 4 बीवी 40 बच्चे नहीं चलेंगे नहीं चलेंगे।
 
 साक्षी महाराज एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने मंच से कहा कि जमीन कम होती चली जा रही है और जनसंख्या बढ़ती चली जा रही है, कहां रहेंगे क्या खायेंगे कहाँ बैठाये जायेंगे। इस देश में 4 बीवी 40 बच्चे नहीं चलेंगे। इसलिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना राष्ट्र हित में बहुत आवश्यक है। साक्षी महाराज ने कहा मुझे लगता है कि आने वाले वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व में यह कानून बनेगा।

वहीं दूसरा काम गिनाते हुये साक्षी महाराज ने मंच से कहा कि इस देश में दो विधान दो किसान नहीं चलेंगे। हमने कश्मीर में करके दिखा दिया, इसलिए इस देश में समान आचार संहिता की आवश्यकता है। वह भी करके दिखाएंगे। छोटे-छोटे काम क्या बड़े-बड़े काम करेंगे। बता दे कि इससे पहले भी दो बार बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज जनसंख्या नियंत्रण कानून पर विवादित बयान दे चुके हैं। एक बार सांसद साक्षी महाराज ने इस बयान पर सफाई भी दी थी।

यह भी पढ़ें:-अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ मामले में पुलिस की अंतिम रिपोर्ट अदालत में मंजूर

ताजा समाचार