लखनऊ: गर्मी से राहत की सम्भावना, तेज हवाओं के साथ हो सकती है हल्की बारिश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। अप्रैल माह के शुरुआत से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते कई दिनों से दिन के समय चलने वाली तेज धूल भरी हवाओं से तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। लोग दिन के समय बाहर निकलने से बच रहे हैं। इस सबके बीच लखनऊ और आसपास के शहरों में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ हलकी बारिश हो सकती है। बूंदाबांदी के बीच आकाशीय बिजली गिरने की संभावनाएं भी मौसम अनुसंधान केन्द्र की ओर से जताई गई है।

गुरुवार को दिन में धूप की तेजी के बीच गर्म हवाएं चलीं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री गिरावट आई, ऐसे में तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिक एके सिंह के मुताबिक, शुक्रवार को तेज हवाएं चलेंगी। बूंदाबांदी हो सकती है। ऐसे में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिर सकती है।

ये भी पढ़ें -IPL : इकाना में मैच आज, शहीद पथ पर जाने से बचें-रात 12 बजे तक लागू रहेगा डायवर्जन

 

संबंधित समाचार