शाहजहांपुर: शादी में वर-वधु पक्ष में विवाद, मारपीट में युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

अल्हागंज, अमृत विचार। शादी समारोह में द्वारचार के दौरान वीडियो बनाने को लेकर वर-वधु पक्ष में मारपीट हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने एक बाराती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

मोहल्ला शिवपुरी में गुरुवार रात पास के गांव से बारात आई थी। बाराती शादी की खुशी में नाच रहे थे। द्वारचार के दौरान महिलाओं का वीडियो बनाने को लेकर वर-वधु पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी।

मारपीट में राजेश नमक युवक की मौत हो गई। उसका शव गांव में ही एक घर के दरवाजे के सामने पड़ा मिला। मृतक दुल्हन का चचेरा बहनोई है। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। मृतक के परिवार वालों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: सतवां खुर्द में बारबर की मौत पर हंगामा, सड़क पर लगाया जाम

संबंधित समाचार