अयोध्या: चित्रगुप्त भगवान के प्रकटोत्सव पर सरयू तट पर हुई महाआरती, कई विभूतियों को मिला सम्मान  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। कल-कल करतीं मां सरयू की पावन लहरों के बीच सुगंधित धूप दीप के साथ सजी आरती चित्रगुप्त भगवान के प्रकटोत्सव की आभा को और भी मनोहर बना रही थीं। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई महा आरती समूचे वातावरण को भक्तिमय बना रही थी। मौका था अयोध्या कायस्थ विकास संस्थान द्वारा भगवान चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव पर आयोजित  महाआरती का।
   
पारंपरिक परिधानों में सजे धजे सजे धजे आचार्यों ने विधिपूर्वक पूजन अर्चन कराया। महाआरती का श्री गणेश महंत विमल कृष्ण दास ने वैदिक मंत्रोचार के साथ शुरू किया। सर्वप्रथम भगवान चित्रगुप्त जी की स्तुति की गई।   भंडारे में समाज के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। संस्थान ने नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी और भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव समेत कायस्थ  समाज के वरिष्ठजनों और बुद्धिजीवियों का सम्मान किया। 

16 - 2024-04-19T140853.522

कार्यक्रम में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, साकेत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ अजय मोहन श्रीवास्तव,  सेवानिवृत्ति जिला पूर्ति अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, आरसी निगम,भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा , पार्षद  अर्चना श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, पार्षद निखिल श्रीवास्तव,पूर्व नगर अध्यक्ष रवि सोनकर, सचिन सरीन, निशांत गुप्ता चेतन, पार्षद अर्जुन यादव सोमू,विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रवक्ता जेपी श्रीवास्तव ने कहा कि महाआरती के माध्यम से भगवान चित्रगुप्त जी की  महिमा का बखान किया गया है। 

इस मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष  राजेश कुमार श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव एडवोकेट, महामंत्री प्रतीक श्रीवास्तव, संग्राम सिन्हा, अमित श्रीवास्तव,निर्मल श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -Lok Sabha Elections 2024: 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग जारी, नेताओं की लोगों से बड़ी संख्या में मतदान की अपील

संबंधित समाचार