अयोध्या: सोहावल तहसील में साहब पीते हैं मिनरल वाटर, वादकारी-वकील हैंडपंप के सहारे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहावल/ अयोध्या, अमृत विचार। भीषण गर्मी का कहर रोज तहसील आने- जाने वाले सैकड़ों लोगों को भारी पड़ने लगा है। प्यास बुझाने के लिए लोग भटकने के साथ परेशान नजर आ रहे हैं। इनका सहारा बना इकलौता वह हैंड पंप वरदान साबित हो रहा है। जिसका पानी भी मानक पर खरा नहीं है। 
  
एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुधीर कुमार मिश्रा, अनूप पांडेय, मो मुकीम आदि कहते हैं परिसर में चल रहे दोनों चाय पान के होटलो का भी यही हैंड पंप एक मात्र सहारा है। अन्यथा तो पूरे परिसर में एक बूंद पानी की व्यवस्था तहसील प्रशासन की ओर से नही है। लगाए गए दो अन्य हैंड पंपों का पानी पीने योग्य नही है। तहसीलदार कार्यालय के बगल लगा फ्रीजर दो वर्षो से लोगो को मुंह चिढ़ा रहा है। यहां साहबान तो बोतल का पानी मंगा काम चला लेते है लेकिन रोज आने जाने वाले लगभग दो से तीन हजार लोगो की प्यास बुझाने का कोई विकल्प नही नजर आता है। 

उपजिला अधिकारी, तहसीलदार, दो नायब स्तर की कुल आधा दर्जन अदालतों  के साथ चुनाव, राजस्व, माल आदि कार्यालयों से जुड़े प्रतिदिन  हजारों की संख्या में लोग तहसील आते है। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं भी शामिल होते है। जिन्हें होटलों तक भी जाने में संकोच होता है। 50 से ज्यादा अधिवक्ताओं के साथ इतने ही कर्मचारी और दुकानदार स्थाई रूप से तहसील के तहसील परिसर में अपनी सेवाए देते हैं। नव सृजित नगर पंचायत का हिस्सा बन चुके खिरौनी के चेयरमैन प्रतिनिधि डाक्टर राम सुमेर भारती ने भरोसा दिया है कि जल्द ही एक शीतल पेय जल  संयंत्र लगा दिया जाएगा। 

वर्जन-  
समस्या तो है जल्द ही उच्च अधिकारियों से बातचीत कर पानी की व्यवस्था में सुधार किया जायेगा।
-विनोद चौधरी, तहसीलदार

ये भी पढ़ें -अयोध्या: चित्रगुप्त भगवान के प्रकटोत्सव पर सरयू तट पर हुई महाआरती, कई विभूतियों को मिला सम्मान

संबंधित समाचार