सुलतानपुर: चूल्हे की चिंगारी से जला आशियाना, गृहस्थी राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धनपतगंज/सुलतानपुर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के पीपरगांव में चूल्हे से उठी चिंगारी में दिव्यांग महिला सहित दो परिवारों का छप्पर का आशियाना जल कर खाक हो गया। तीन बकरी भी झुलसकर मर गई। अब दिव्यांग अनीता को अपने तीन मासूम बच्चों के साथ  तपते खुले आसमान के नीचे गुजारा करना पड़ेगा। 

गुरुवार की देर रात गांव निवासी दोनों आंखों से दिव्यांग अनीता चूल्हे पर खाना पका रही थी। तभी चूल्हे से निकली चिंगारी उड़ कर छप्पर पर पंहुच गयी और आग लग गयी। घर में मौजूद बच्चे चिल्लाने लगे तो आस पास के लोग पंहुचे और आग बुझाने में लग गये। 

काफी मेहनत के बाद ग्रामीण आग पर काबू पा सके। लेकिन तब तक अनीता का पूरा आशियाना और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। दूसरे छप्पर के नीचे बंधी तीन बकरियों की झुलस जाने से मौत हो गयी। फैली आग की जद में आने से पड़ोसी मुनीर का दो छप्पर जिसके नीचे भूसे में अनाज रखा था वह भी जल गया।

सूचना पर पंहुचे राजस्व निरीक्षक राम बहादुर ने आग से हुई क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट शासन को भेज दी और बताया कि दिव्यांग अनीता का घर और गृहस्थी पूरी तरह जल गयी है। अनीता का पति मजदूरी करके जीवन बशर कर रहा है। यह परिवार इसी थाना क्षेत्र के महमूद पुर गांव से आकर लम्बे समय से यही रह रहा है।

यह भी पढ़ें:-देश की आस्था, सुरक्षा और विकास से वंचित रखने वालों को एक-एक वोट के लिए है तरसाना: सीएम योगी

संबंधित समाचार