बरेली: आंवला लोकसभा क्षेत्र से बसपा के सिंबल से हो गया दूसरे प्रत्याशी का नामांकन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आंवला लोकसभा क्षेत्र से बसपा ने आबिद अली को प्रत्याशी बनाया है। आबिद अली ने गुरुवार को नामांकन भी करा दिया। वहीं दूसरे पर्चे के रूप में शुक्रवार को नामांकन कराया। वहीं सत्यवीर ने भी बसपा से ही नामांकन कर दिया।

बसपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि आंवला लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में चस्पा अंतिम प्रत्याशियों की सूची के अनुसार सत्यवीर सिंह निवासी जलालाबाद जिला शाहजहांपुर ने भी बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी के रूप में कूटरचित और फर्जी पार्टी दस्तावेजों के आधार पर पर्चा दाखिल किया है।

उन्होंने मांग की है कि बसपा के अधिकृत प्रत्याशी आबिद अली को ही मान्यता प्रदान की जाए। मामले में सत्यवीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पार्टी दस्तावेज फार्म ए और फार्म बी की प्रतिलिपि उपलब्ध कराई जाए।

ये भी पढ़ें- बरेली: मई और जून में नहीं विवाह के शुभ मुहूर्त, जुलाई में गूंजेगी शहनाई

संबंधित समाचार