अयोध्या: इंटरमीडियट में अयोध्या के चार छात्र टॉप टेन में शामिल, एक ने सातवां और तीन ने दसवां स्थान किया हासिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित इंटरमीडिएट की परीक्षा के नतीजों में अयोध्या से चार परीक्षार्थियों ने टाप टेन सूची में स्थान हासिल किया है।जिनमें एक ने सातवां और तीन दसवें स्थान पर हैं। ईश्वरदीन इंटर कॉलेज ददेरा की आशिका सिंह रावत ने सातवां स्थान प्राप्त किया है।

वहीं अमानीगंज के मोहम्मदपुर के विधार्थी बैजनाथ इंटर कॉलेज की अदिती दूबे, रामपुर सरधा के ग्रामोदय इंटर की सुहानी, थरिया कला के बिशुनबाबा इंटर कॉलेज के अखिलेश यादव ने प्रदेश टाप टेन की सूची में दसवां स्थान हासिल किया है।

यह भी पढ़ें:-UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड के नतीजे जारी, सीतापुर की प्राची निगम ने हाईस्कूल और इंटर में शुभम वर्मा ने किया टॉप, यहां क्लिक कर चेक करें रिजल्ट

संबंधित समाचार