शाहजहांपुर: फंदे पर लटकी मिली गर्भवती विवाहिता, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दहेज में ससुराल वाले मांग रहे थे पांच लाख रुपये

बंडा/ शाहजहांपुर, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज की खातिर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृतका के पति समेत समेत सात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव लाह (लहिया) निवासी जगदीश ने बताया कि उसने अपनी पुत्री 25 वर्षीय सोनी देवी की शादी हिंदू रीति रिवाज से बंडा के गांव देवकली निवासी स्व. नरेश के पुत्र ओमिंदर के साथ की थी। शादी में उसने अपनी सामर्थ्य के साथ दान दहेज भी दिया था लेकिन उसका दामाद ओमिंदर,भाई, मां, बहन, बहनोई, और उसके दो रिश्तेदार इस दहेज से संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते थे जिसके चलते उक्त लोग उसकी पुत्री सोनी देवी को आए दिन प्रताड़ित करते रहते थे।

शनिवार को उसे सूचना मिली की उसकी पुत्री की मौत हो गई है। उसने थाने पहुंचकर पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए अपने दामाद समेत सात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सोनी देवी अपने पीछे चार साल की बेटी अच्छू को छोड़कर गई है। मृतका की मां रामश्री ने बताया कि उसकी बेटी तीन माह के गर्भ से भी थी। सूचना पर बंडा थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम गांव पहुंची, जहां मामले की जांच पड़ताल की।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: सुहागरात पर दुल्हन करती रही इंतजार...सुबह होते ही लोगों के उड़ गए होश, पति की सूचना मिलते ही खुशियां मातम में बदलीं

संबंधित समाचार