अयोध्या: तीन ग्राम प्रधान समेत कई भाजपा में शामिल 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के तीन ग्राम प्रधानों, BDC सदस्य सहित कई ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ले ली। लोकसभा चुनाव कार्यालय पर सांसद, लोकसभा संयोजक बांके बिहारी मणि त्रिपाठी व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने सभी को पार्टी का झंडा थमा तथा अंग वस्त्र पहना स्वागत किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के दो कार्यकाल में सर्वांगीण, सर्वसमावेशी, सर्वर्स्पर्शी विकास के तहत वंचित, शोषित लोगों को मुख्य धारा से जोड़ा व उनका सशक्तिकरण किया। जिसके चलते अब जनता खुद 4 जून 400 पार का नारा लगा रही है। 

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा और नागरिक इसके साक्षी रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। पार्टी में शामिल होने वालों में प्रधान गडौली दीपक सिंह, प्रधान राम गोविन्द्र मौर्य, प्रधान मोहली सुधाकर सिंह, पूर्व BDC रमेश रावत, मंजीतत रावत, विनोद रावत, कृष्ण राम रावत, राम बदल प्रजापति, मिठ्ठू कोरी, संतराम कोरी, उमाशंकर मौर्या, नंद किशोर गुप्ता, शिवकरन पासी सहित अन्य शामिल रहे।

संबंधित समाचार