जौनपुर: शार्ट सर्किट से लगी दुकान आग, पांच लाख का सामान जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। जिले के जाफराबाद क्षेत्र के नगर पंचायत कजगाव कस्बे के सादात मसौड़ा मुहल्ले में शॉर्ट सर्किट से एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लग गयी।आग से दुकान ने रखा पांच लाख का सामान जलकर राख हो गया। इसके साथ ही पूरा मकान तबाह हो गया है। उक्त मुहल्ले के निवासी शमीम अहमद पुत्र जलील अहमद की इनवर्टर, बैटरी, टीवी तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान थी। मकान के नीचे दुकान थी तथा उसी के ऊपर पूरा परिवार रहता है।

शनिवार की भोर में दुकान में आग लग गयी। आग ने विकराल रूप पकड़ लिया। उसी समय शमीम के छोटे पुत्र आदिल की आंख खुली तो घर मे चारो तरफ धुंआ धुंआ दिख रहा था। उसने शोर मचाकर परिवार के लोगों को उठाया। उसके बाद सब किसी तरह सीढ़ी से उतरकर नीचे पहुंचे। तब तक आस पास के लोग भी पहुंच कर आग को बुझाने लगे। आग ने सब जला दिया।आग से दुकान के पटिया भी टूट गए। अब परिवार पूरी तरह से बर्बाद हो गया है।दुकान तथा मकान दोनो खत्म है।परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। 

यह भी पढ़ें:-UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड के नतीजे जारी, सीतापुर की प्राची निगम ने हाईस्कूल और इंटर में शुभम वर्मा ने किया टॉप, यहां क्लिक कर चेक करें रिजल्ट

संबंधित समाचार