Bareilly News: पीएम मोदी के रोड शो के लिए बिजली अधिकारियों ने चेक किया रूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 26 अप्रैल को होने वाले रोड शो की तैयारियों में बिजली विभाग के अधिकारी भी जुट गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को रूट का निरीक्षण किया। अधिकारियों के मुताबिक राजेन्द्रनगर साइड से बिजली के पोल और तारों को पहले ही शिफ्ट किया जा चुका है। रोड शो से पहले रूट ठीक कर दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री का रोड शो स्वयंवर बारात घर से शहीद पंकज अरोड़ा चौक तक प्रस्तावित है। शहरी क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता अंबा प्रसाद वशिष्ठ ने बताया कि रूट पर पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान बिजली के तारों को शिफ्ट कर दिया गया था। अब एक बार फिर से रूट का सर्वे कराया जा रहा है। अगर कहीं तार है तो उसे शिफ्ट और कवर कर दिया जाएगा।

ये भी पढे़ं- बरेली: दोनों पैर व एक हाथ गवां चुकी छात्रा ने मां-बाप का नाम किया रोशन, इंटर की परीक्षा की पास 

 

संबंधित समाचार